भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व बिजली व्यवस्था पूरी तरह है ध्वस्त लोग परेशान

कांग्रेस की बैठक में उठा स्वास्थ्य व बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं के लिए संघर्ष करने व संगठन सृजन अभियान को और गति देने की रणनीति तैयार की गई। सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पूरे तहसील क्षेत्र में लोग अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो मुश्किल से 7 से 8 घण्टे व शहर में 10 घण्टे आपूर्ति हो पा रही है। सलेमपुर सीएचसी पर विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में चिकित्सा कार्य ढंग से नही हो पा रहा है मजबूरी में मरीज रेफर किए जा रहे हैं। जिला सचिव परमानन्द प्रसाद ने कहा कि यह सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है जनता इस सरकार से आजिज आ गई है अब बदलाव करना चाहती है। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि पूरे क्षेत्र में संगठन सृजन का अभियान चलाया जा रहा है कांग्रेस में नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं। जल्द ही बूथ कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। बैठक को बदरे आलम,मोहन प्रसाद, जालन्धर पांडेय, सुच्चन खान,सत्यम पांडेय,अवधेश यादव, गंगासागर मिश्र, अवधेश पांडेय, रोहित यादव, सैयद फिरोज अहमद,अनिरुद्ध कुशवाहा,सुरेंद्र यादव,रामसनेही कनौजिया,विद्या सागर मिश्र, मणि प्रकाश पांडेय, दयाशंकर यादव, राजू,गोरख कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

5 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

5 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

5 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago