बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी की टीम बाढ़ प्रभावित रेपुरा, बहादुरपुर और सुजानीपुर गांवों में नाव के माध्यम से घर-घर जाकर दवाएं वितरित कर रही है। लगातार बारिश और गंगा के जलस्तर में वृद्धि से इन क्षेत्रों में चारों ओर पानी भर गया है, जिससे सामान्य आवागमन ठप हो गया है। ऐसे हालात में स्वास्थ्य विभाग ने नाव का सहारा लेकर प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर आवश्यक दवाएं, ओआरएस पैकेट, बुखार एवं सर्दी-ज़ुकाम की दवाएं, क्लोरीन, पेट दर्द, खांसी-खुजली की मेडिसिन किट और प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध कराई। टीम ने लोगों को बाढ़ के दौरान साफ पानी पीने, मच्छरों से बचाव करने और खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखने की सलाह भी दी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह सेवा तब तक जारी रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। इस दौरान बीपीएम राकेश कुमार सिंह, बीसीपीएम संजय कुमार यादव, सीएचओ बिलाल खान सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…