महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भिटौली थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को मरा हुआ बताकर दूसरी युवती से शादी कर लिया। शादी के चार माह बाद ही पहली पत्नी भी वापस आ गई। पहली पत्नी को जिंदा देख दुसरी पत्नी के होश उड़ गये। दुसरी पत्नी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़ित युवती ने थानाध्यक्ष को आप-बीती बताकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित शिकायत करते हुए पीड़िता कुसुम ने बताया कि वह कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की रहने वाली है। बीते माह जून में उसकी शादी महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी दुर्गेश गौड़ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान उसको यह बताया गया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है जिसकी एक बच्ची है। उसके बात पर भरोसा कर हमारे घर वालों ने शादी कर दिया। शादी के बाद मैं पति के साथ धर्मपुर में रहने लगी। चार माह बाद अचानक उसकी पहली पत्नी खुशबू आ गई। पति ने ही उसे बुलाया और हमें बताया कि यह हमारी पहली पत्नी है। जब मैंने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने मार पीटकर घर से निकाल दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी है। मजबूरन मैं अपने मायके में रह रही हूं। पति दुर्गेश व उसके परिजन मुझे रखने को तैयार नहीं है।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…