अंशु का प्रवक्ता पद पर चयन होने से खुशी

बधाईयों का तांता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय के भीखमपुर रोड निवासी वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ मिश्र की उच्च शिक्षित धर्मपत्नी श्रीमती अंशु उपाध्याय मिश्रा का बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा द्वारा प्रवक्ता मनोविज्ञान विषय के पद पर चयनित हुई हैं।
ज्ञात हो कि बिहार लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा 22 जुलाई 2024 को आयोजित की थी। जिसका परिणाम गत दिवस जारी हुआ है।
नव चयनित प्रवक्ता श्रीमती मिश्रा की प्रारंभिक से कालेज की शिक्षा-दीक्षा इंदिरा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया और स्नातक संत विनोवा डिग्री कॉलेज तथा परास्नातक बाबा राघव दास आश्रम पीजी कॉलेज, बरहज से प्राप्त की हैं। हमेशा से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं श्रीमती मिश्रा ने यह सफलता कड़ी मेहनत से हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों व शुभचिंतकों को दिया।
उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।
नव चयनित प्रवक्ता को हिंदी दैनिक राष्ट्र की परम्परा के संपादक श्री चंद्र प्रकाश पाण्डेय, शशांक भूषण मिश्रा, करन पाण्डेय, घनश्याम तिवारी सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago