Categories: Uncategorized

समूह लोन देने के लिए मोटरसाइकिल रखा गिरवी,मौत

विगत एक सप्ताह से समूह लोन वाले एजेंट लोन चुकाने के लिए बना रहे थे दबाव

कई माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से गृहस्थी चलाने के लिए लिया था लोन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर टोला गोबरही में एकबार फिर समूह लोन ने एक अधेड़ को अपना शिकार बना लिया तो वहीं परिजनों के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार दरअसल सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी मनोहर पुत्र डेबा उम्र करीब 52वर्ष की बीते वृहस्पतिवार की रात को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि मनोहर ने घर गृहस्थी चलाने के लिए कई माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन ले रखा था।पिछले एक सप्ताह से माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों द्वारा घर पर आकर लोन का पैसा चुकाने के लिए दबाव बना रहे थे,बताया यह भी जा रहा है कि मनोहर इन्ही समूहों के लोन की किस्त चुकाने के लिए वृहस्पतिवार को अपनी मोटरसाइकिल को रु 5000 में किसी के हाथ गिरवी रखकर किस्त अदा किया था।मनोहर अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे जो काफी मिलनसार व्यक्ति थे।बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे सीने में दर्द उठा और बेचैनी होने लगी तो परिजन दवा खिलाये लेकिन दवा बेअसर रही और करीब 1:30 बजे इस पारिवारिक झंझटों से मुक्ति पा लिए।
मनोहर के तीन बेटे विनय 25 वर्ष शैलेश 20 वर्ष सतीश 16 वर्ष में विनय की शादी हो चुकी है जबकि शैलेश और सतीश अभी कुवारे हैं। बड़ा बेटा विनय परिवार की माली हालत दूर करने के लिए अन्य प्रदेश में सिलाई करता है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

4 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

5 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

5 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago