Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमहाराष्ट्र से गांव पहुंचा हरेन्द्र का शव, परिजनों के चीख- चित्कार से...

महाराष्ट्र से गांव पहुंचा हरेन्द्र का शव, परिजनों के चीख- चित्कार से दहल उठा गांव

एंबुलेन्स से शव पहुंचते ही मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सिंदुरिया थाना अंतर्गत पिपरा कल्याण निवासी राजमंगल के 28 वर्षीय पुत्र हरेंद्र कुमार की विगत सोमवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। सुबह एंबुलेंस से शव पिपरा कल्याण गांव पहुंचा और दरहटा अंत्येष्टि स्थल पर परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी 28 वर्षीय हरेंद्र कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले से विगत तीन दिसंबर को महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर गए थे। जहां रहकर पेंटिंग का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह देर तक उनके कमरे का दरवाजा बंद रहने पर मकान मालिक को संदेह हुआ तो कमरे के फाटक के अंदर से देखा तो हरेंद्र का शरीर फंदे से लटका हुआ था। उसने घटना की सूचना हरेंद्र के जीजा व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार को मृतक के जीजा एम्बुलेंस द्वारा उनके शव को लेकर पिपरा कल्याण पहुंचे, जैसे ही शव गांव पहुंचा,वैसे ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। जो जहां था, वहीं से मृतक के घर की तरफ दौड़ पड़ा। देखते देखते मृतक के घर सैकड़ो की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments