महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उनके अभिभावकों और उनके शिक्षकों का ही हाथ होता है। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। यदि छात्र लगनशील और परिश्रमी है तो उसे घर से लेकर शिक्षण संस्थान तक प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिलता है। ऐसे ही छात्र-छात्राएं ऊंचे मुकाम को हासिल कर अपने देश, समाज व विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। उक्त बातें परतावल विकास खंड के धर्मपुर स्थित सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर आदर्श शिक्षण संस्थान में मंगलवार को मेधा सम्मान समारोह में नवोदय विद्यालय में चयनित तीन मेधावियों श्रेयांस, आयुष व शहजाद मेधावियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक उमाकांत चौधरी ने कही।
इस दौरान राम नारायण चौधरी, मोहम्मद, संजय वर्मा, रविंद्र प्रजापति, महातम विश्वकर्मा, सुजीत शर्मा, अनिरुद्ध चौधरी, अब्दुल ओहाब, शंभू गुप्ता, शिवम चौधरी, सुषमा, पूनम, परवीन, नीरज आदि शिक्षक मौजूद रहें।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…