डीएम-एसपी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत तटबंधों का किया निरीक्षण

एडीएम ने धनघटा तहसील क्षेत्र के बाढ़ संभावित गांवों एवं बांधों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा बरसात के मौसम मे सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के दायें तट पर निर्मित करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता अजय कुमार ड्रेनेज खण्ड-2 संतकबीरनगर, सहायक अभियंता एवं समस्त जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय पाया गया कि मिट्टी भरी बोरी से रेनकट्स भरे गए हैं तथा जगह-जगह पर्याप्त मात्रा में मिट्टी का स्टाक रखा गया हैं। साथ ही साथ तटबंध के नवगों, बाढ़ चौक़ी बढ़या ठाठर एवं बेलौली के स्टोर पर्याप्त मात्रा में ख़ाली सिमेंट की बोरी, नायलन क्रैट, ब्रिक रोरा एवं फ़िल्टर मटेरियल के रुप में गिट्टी, मोरंग इत्यादि रिजर्ब रखे हुए पाये गये। जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध रखा जाए।
अधिकारीद्वय ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बंधो के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
जनपद में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत किए जा रहे तटबंधों का निरीक्षण एवं बाढ़ से बचाव के प्रति की गई तैयारी के स्थलीय निरीक्षण के क्रम में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश द्वारा तहसील धनघटा के बाढ़ क्षेत्र गांव सरैया, तुर्कवलिया तथा बंधो का निरीक्षण किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

18 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

18 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

18 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

19 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

19 hours ago