Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती-गोरखपुर मंडल के कई जिलों में गिरे ओले, तेज हवा के साथ...

बस्ती-गोरखपुर मंडल के कई जिलों में गिरे ओले, तेज हवा के साथ हुई बारिश

बिजली का अलर्ट, ओले गिरने से फसलों को नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मौसम का मिजाज सोमवार की सुबह बिगड़ गया। संतकबीर नगर नगर सहित बस्ती अंबेडकर नगर, देवरिया और गोरखपुर में ओलों की बरसात हुई। इससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। ओला गिरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। वहीं कई शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
ज्ञातव्य है कि पिछले 2 से 3 दिनों से अचानक गर्मी में बढ़ने लगी थी। इसके बाद रविवार से मौसम में बदलाव आया और रविवार की रात से सोमवार से लेकर सुबह तक अयोध्या, गोंडा, संतकबीर नगर, गोरखपुर, लखनऊ और बस्ती में बारिश हुई। कुछ शहरों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्मी से भी राहत मिली है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज कई शहरों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments