Categories: क्राइम

गुरुग्राम: महिला टीचर से सामूहिक दुष्कर्म, जिम ट्रेनर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

गुरुग्राम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुरुग्राम में एक नामी स्कूल की महिला टीचर से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना ईस्ट पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, सितंबर महीने में पीड़िता की मुलाकात एक पार्टी में एक जिम ट्रेनर युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और एक अक्टूबर की रात आरोपी युवक ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद आरोपी महिला टीचर को सुशांत लोक स्थित अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को भी वहां बुला लिया, जिन्होंने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दो अक्टूबर को पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई।

शिकायत के आधार पर महिला थाना ईस्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सभी आरोपी जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करते हैं और जुबा डांस की कोचिंग भी देते हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

1 hour ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

1 hour ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

1 hour ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

1 hour ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

3 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

3 hours ago