सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रत्यूष पाण्डेय ने रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम के पूर्वी द्वार से जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर सीडीओ पाण्डेय ने कहा कि संचारी रोगों के उन्मूलन में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। लोगों के जागरूक होने से डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया जैसी बीमारियों को पनपने से पहले ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वच्छता बनाए रखें, जलजमाव न होने दें और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करें।

सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा है कि रोगों की रोकथाम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास, पशुपालन, वन और कृषि विभाग सहित दर्जनभर विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि

5 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

इस अवधि में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, इंफ्लुएंजा, फाइलेरिया, काला-आजार, कुष्ठ रोग एवं कुपोषण के मामलों की जानकारी एकत्र करेंगी। सभी डेटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। साथ ही, कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) सृजन करेंगे और उन्हें इसके लाभों से अवगत कराएंगे।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र, डॉ. आर.पी. यादव, डॉ. कार्तिक पाण्डेय, डॉ. अश्विनी पाण्डेय, डीएमओ सी.पी. मिश्रा, डीसीपीएम राजेश कुमार गुप्ता, सीफार संस्था के प्रतिनिधि, सीवीओ डॉ. ए.के. वैश्य, रविजीत बहादुर सिंह, उपेंद्र तिवारी, सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद सहित कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें –भारी बारिश से खनुआ नदी पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन में बाधा

इसे भी पढ़ें –

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

3 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago