हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब चार वर्ष पहले हुई 20 वर्षीय पंकज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरैना गांव निवासी अजय यादव, पिता मुकेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, छह नवंबर 2022 को पुरैना बलमडीह चंवर में तेगा चौधरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार का शव पेड़ से लटका मिला था। पुलिस जांच में युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
मृतक के पिता तेगा चौधरी की शिकायत पर एमएच नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में हत्या के आरोप में आईपीसी की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस कप्तान भारत सोनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अनुसंधान के दौरान मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त अजय यादव की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने पुरैना गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई अनुसंधान के आधार पर की जा रही है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी टीम में एमएच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल, पुअनि मधुरिमा मनीषा सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

29 minutes ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

41 minutes ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

60 minutes ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

1 hour ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

1 hour ago

इंदौर में छात्रों से संवाद, राहुल गांधी बोले- विचारों को समझना जरूरी

छात्रों के बीच राहुल गांधी का संदेश: जिज्ञासा, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से बनेगा देश…

1 hour ago