“सीतामढ़ी में जलप्रलय: सोनबरसा- सुरसंड बने टापू, चार फीट पानी में डूबा हनुमान चौक”

सीतामढ़ी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने जिले की स्थिति गंभीर बना दी है। शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में लोगों की जिंदगी थम-सी गई है।
सोनबरसा और सुरसंड प्रखंडों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया है। सोनबरसा बाजार स्थित हनुमान चौक पर करीब चार फीट पानी बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बाजार की कई दुकानें पानी में डूब गई हैं और सैकड़ों परिवारों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

सुरसंड क्षेत्र में भिटठामोड़-चोरौत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज जलधारा बहने से आवागमन बाधित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है, लेकिन जलस्तर लगातार बढ़ने से स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।

नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। वहीं, स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें – सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

rkpnews@desk

Recent Posts

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

7 minutes ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

19 minutes ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

26 minutes ago

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

4 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

4 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

4 hours ago