Thursday, April 16, 2026
HomeNewsbeatसामर्थ विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का हुआ शानदार प्रदर्शन

सामर्थ विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का हुआ शानदार प्रदर्शन

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करिअर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को टैगोर हॉल में “सामर्थ विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव के निर्देशन तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पूजा तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से कुल 31 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डॉ. शाहिदा बेगम मंसूरी द्वारा किया गया। आयोजन प्रभारी की भूमिका डॉ. फरहत मंसूरी ने निभाई, जिनके साथ डॉ. मनीष आमटे, डॉ. मनीता कौर विरदी एवं डॉ. दिनेश कुमार वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें – बंद दुकान से युवती का सड़ा गला शव बराम

प्रतियोगिता के परिणाम में रामवती उइके एवं अंजली (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपिका साहू (बी.एससी. तृतीय वर्ष) द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं पायल मालवी, सोहनी धुर्वे (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) तथा दीपाली ठाकुर (एम.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर, वनस्पति विज्ञान) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments