बारात गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार 19 अक्टूबर 2023 को प्रभु श्रीराम की भव्य बारात दोपहर बाद 4:00 बजे से रामलीला मैदान से, पूरे धूमधाम के साथ नगर पालिका गेट तक जाएगी, जिसमें नगर और देहात के सभी नर नारी श्रद्धालू उपस्थित रहेंगे। रामलीला नाट्य समिति ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के भक्तगणों से बारात में शामिल होने के लिए, अपील किया है। नगर पालिका कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल तथा उनके सहयोगियों के द्वारा प्रभु श्रीराम के बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है की बारात में पहुंचने का कष्ट करेंगे। बारात में नगर के सभी डीजे, बैंड बाजा, शहनाई, ढोल ताशा, रोड लाइट रथ लाइट आदि शोभा बढाएंगे। सभी भक्त गण से अपील किया जाता है की अपने प्रभु श्रीराम के बारात में शामिल होने के लिए दोपहर 3:00 बजे तक रामलीला मैदान में पहुंचे। उक्त जानकारी देते हुए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुदामा वर्मा पूर्व सभासद नगर पालिका ने बताया बैठक में उपस्थित सभी सदस्य गण जिनके नाम प्रदीप कुमार गुप्त, मनोज कुमार गुप्त, हरिशंकर चौरसिया, रामकेश्वर जायसवाल, अमला भगत, मुन्ना जायसवाल, सुधीर जायसवाल, संतोष वर्मा, अनिल बर्नवाल, शिव सहाय बरनवाल, अनिल चौरसिया, अमित जायसवाल, आदि उपस्थित रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…