सीडीओ ने अभ्युदय योजना अंतर्गत संचालित यूपीएससी कक्षा का किया निरीक्षण

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में संचालित यूपीएससी कक्षा का मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों का मार्गदर्शन एवं छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के संबंध में बारीकी से बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप अपना रास्ता स्वयं तैयार करें। परीक्षा में लाखों छात्र प्रतिभा करते हैं, लेकिन चयन किसी-किसी का होता है एवं उसके लिए आवश्यक है कि आप लक्ष्य केंद्रित, आत्मविश्वासी हों। उन्होंने कहा कि कई किताबों को पढ़ने से बेहतर है कि एक किताब को कई बार पढ़ा जाए। शिक्षक केवल आपकी समस्याओं का हल कर सकता है किंतु आगे का रास्ता आपको स्वयं तय करना होगा। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में चयन हेतु अपनी स्ट्रेटजी बनाएं, किसी का भी अंधा अनुकरण (ब्लाइंडली कॉपी) न करें। छात्रों ने मुख्य विकास अधिकारी के तैयारियों के संबंध में प्रश्न किया, जिसके उत्तर में उन्होंने बताया की सभी की पृष्ठभूमि अलग अलग होती है, आपको उसी के अनुसार अपनी परीक्षा की रणनीति बनानी चाहिए।मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय में संचालित अभ्युदय पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से वार्ता की एवं उनके समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया। छात्रों हेतु प्रतियोगी पुस्तकों की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया प्रदीप कुमार शर्मा, विषय विशेषज्ञ भूगोल अजय प्रताप सिंह, अभ्युदय प्रभारी संजय मिश्र, विजय कुमार आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

1 hour ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

1 hour ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

2 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

2 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

2 hours ago