प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं-डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा विकास भवन परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर सुभारम्भ किया।
विकास भवन, संतकबीरनगर परिसर में प्रदेश सरकार की विकासपरक, लाभार्थीपरक एवं जनहितकारी योजनाओं जैसे- प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, किसान हित में कृषि सिंचाई योजना, खुशहाल किसान उत्तर प्रदेश की पहचान, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), युवाओं के सपने साकार, एक्सप्रेस-वे का विशाल नेटवर्क, निवेश का सुरक्षित परिवेश-नए भारत का नया उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सर्वाधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी),आवास योजना, स्वनिधि योजना, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों का विकास, गन्ना किसानों का भुगतान, आत्मनिर्भर नारी-आत्मनिर्भर प्रदेश, स्टार्टअप को प्रोत्साहन, बेटियां हैं देश की शान, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में अग्रणी राज्य उत्तर प्रदेश, मिशन रोजगार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास एवं सबका प्रयास विषयक प्रदर्शनी जनसामान्य को उनके लाभ के प्रति योजनाओं के बारे में जागरुक करने एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत लगायी गयी है।
जिलाधिकारी संदीप कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार नें प्रदर्शनी में योजनाओं से सम्बन्धित लगाये गए किटों/स्लाइड्स का अवलोकन करते हुये उपस्थित लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब तक जो व्यक्ति प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से वंचित रह गये हैं, वे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर, उससे लाभान्वित होंगे। जिलाधिकारी ने जन सामान्य से प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी प्राप्त करने तथा उसका लाभ लेने की अपील किया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उपायुक्त मनरेगा जीशान रिजवी, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, एआर को-आपरेटिव हरीराम, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अनेक लोग उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

3 minutes ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

12 minutes ago

नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, भुगतान रोकने की मांग

सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…

21 minutes ago

गांव-गांव जनचौपाल लगाकर राज्यमंत्री स्तर के सदस्य सत्येन्द्र बारी ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…

32 minutes ago

बेरोजगारों को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पहल पर एक माह तक चलेगा कुकरी और बेकरी प्रशिक्षण महराजगंज…

41 minutes ago

बीबीएयू की राजश्री को मेजर रैंक, कुलपति ने बताया प्रेरणादायी उपलब्धि

रैंक पिपिंग सेरेमनी में कुलपति सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने लगाए बैज लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

50 minutes ago