आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठी मीना बाजार में व्यासपीठ पर चित्रकूट परमपूज्य स्वामी श्रीधर्म चक्रवर्ती कथावाचक प्रख्यात विद्वान्, तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज विराजमान होकर 03 से 11 अप्रैल तक श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
इसके पूर्व 2 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो अंत में एक धार्मिक समागम के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।
मुख्य आयोजक संसद सदस्य प्रो. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि सपत्नी चित्रकूट धाम जा कर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज को श्री रामकथा का निमंत्रण दिया है। वे नगरवासियों पर ज्ञान की अमरतवर्षा कर सराबोर करेंगे।
कथा समन्वयक गौरव बंसल ने बताया कि यह पुण्य अवसर होगा कि जब एक बार फिर आगरावासियों को प्रभु राम के जीवन चरित्र को सुनने का महाअवसर मिलेगा।
जहां स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की ओजस्वी व तेजस्वी वाणी में श्रीराम कथा का श्रवण का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है। वहीं इसकी तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व श्रद्धालुजन दिन रात जुटे हुए है। उक्त जानकारी श्री रामकथा के मिडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि कथा के सफल आयोजन हेतु लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
ज्ञात हो कि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज हाल ही में चर्चा में आए बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के गुरु है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो श्रद्धालुओं के विशेष अनुरोध पर एक दिन के लिए कथा में उनके आगमन पर आयोजन समिति विचार कर रही है।
खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पहल पर एक माह तक चलेगा कुकरी और बेकरी प्रशिक्षण महराजगंज…
रैंक पिपिंग सेरेमनी में कुलपति सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने लगाए बैज लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस महराजगंज…
फसल क्षति के आकलन और मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बरहज/देवरिया…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका बरहज के सभागार मे प्रशिक्षक द्वारा 2026 की जनगणना के…
फोटो विज्ञप्ति बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, सपा ने मांगा ₹50 हजार प्रति…