बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत थवई निपानिया में मंदिर परिसर के बगल किए जा रहे कूडा घर के निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं ने विरोध जताया है
जिसकी शिकायत एसडीएम पयागपुर के साथ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के पोर्टल के माध्यम से की गई है
थवई निपानिया कुटी पर रहने वाले महंत भोला बाबा धनीराम संजय बहादुर रक्षा राम शोभित भजन दास गोपाल दास विचारदास आदि लोगों ने बताया की कुटी पर देवी देवताओं के मंदिर बना हुआ है परंतु ग्राम प्रधान मंदिर परिसर के बगल ग्राम पंचायत का कूड़ा घर निर्माण के लिए नीव खुदवा डाला है जिसमे पीले दोमट ईट से कूडा घर का निर्माण करना चाह रहे हैं
श्रद्धालुओं ने इसका विरोध करते हुए बताया कि कूडा घर बन जाने से ग्राम पंचायत की सारी गंदगी कूडा घर में पड़ेगी इसके दुर्गंध से मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी श्रद्धालुओं ने मंदिर के बगल से कूडा घर हटाए जाने की मांग की है इस बारे में उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया प्रार्थना पत्र मिला है संबंधित विभाग को जांच के लिए पत्राचार किया जाएगा
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…