बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत महिला कल्याण विभाग की ओर से कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बालिकाओं के जन्म पर उनकी माँ को बेबी किट, बेबी कपड़ा, मिष्ठान, सम्मान-पत्र व फूल माला देकर सम्मानित किया। उन्होंने नवजात बच्चियों के माता-पिता से कहा कि यहाँ से जाने के बाद सुमंगला योजनांतर्गत आवेदन कर दें। सभी जनसेवा केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सभी बच्चियों का नियमित टीकाकरण कराते रहें। इस दौरान जिलाधिकारी को अपने बीच देखकर धात्री माताएँ भी काफ़ी उत्साहित थीं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुमिता सिन्हा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो.मुमताज़, सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर प्रिया सिंह उपस्थित थीं।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…