कोविड : शिक्षा पर प्रभाव

मेरा भारत देश है गाँवों का,
ऐसा पहले से माना जाता है,
आधी से ज़्यादा आबादी का
गाँवों में ही रहना सहना है।

कोविड वाइरस से मची तबाही,
बच्चों की शिक्षा रुकी पड़ी थी,
लगभग दो सालों तक देश की
सब पाठशालायें बंद पड़ीं थीं।

ऑनलाइन बच्चे पढ़ते थे,
शिक्षक भी उन्हें पढ़ाते थे,
स्मार्ट फ़ोन से इंटर्नेट पर,
हर पाठ उन्हें सिखलाते थे।

सुनने में अच्छा लगता था,
भारत में पढ़ाई जारी थी,
धरातल पर जाकर पाया,
तो दिखती मारा मारी थी।

सर्वेक्षण था आठ प्रतिशत
गाँवों में बच्चे पढ़ पाते थे,
न स्मार्ट फ़ोन की सुविधा,
न इंटरनेट वह ले पाते थे।

सैंतीश प्रतिशत का स्कूल बंद,
बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे,
उन का भविष्य अंधकारमय,
संदेश देश भर से ये आते थे।

शहरों की स्थिति बेहतर थी,
ऐसा ही माना तो जाता था,
पर रोज़ी रोटी के तो लाले थे,
रोज़गार नही चल पाता था।

मज़दूरी नही मिल रही थी,
ख़ौफ़ कोरोना वाइरस के,
दो गज की दूरी और मास्क
दोस्त बन गये हर पल के।

जो पढ़ना लिखना भूल चुके थे,
उनका भविष्य अब कैसा होगा?
उनके भविष्य का यह देश भारत,
क्या अब विश्व गुरू बन पाएगा?

भारत के भविष्य की शिक्षा-
सेहत अब तक बिगड़ रही है,
और कई दशकों तक आदित्य
दशा यह नहीं सुधरने वाली है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

7 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

7 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

7 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

8 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

11 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

12 hours ago