PET परीक्षार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


नौजवानों के भविष्य के साथ भाजपा कर रही खिलवाड़ – गोविंद मिश्र
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) युवा कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PET परीक्षा में प्रतिभागियों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ नगर के सड़कों पर उतर कर गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया । सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है । इस परीक्षा के दौरान जो दुर्व्यवहार इन बेरोजगार नौजवानों के साथ किया गया आज तक किसी भी सरकार ने नही किया था । परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए भरपूर साधन उपलब्ध नहीं कराकर व केंद्र बगल के जिलों में न बनाकार उनको दुर्दशा झेलने को मजबूर कर दिया । इसका जबाब यह नौजवान भाजपा को जरूर देंगे। दो करोड़ नौकरियों का वादा हर साल करने वाली यह सरकार नौजवानों को भूखे पेट सोने पर मजबूर कर दिया है । कांग्रेस कार्यकर्ता इनके लिए हर संघर्ष करने को तैयार है । धरना को जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय, अखिलेश मिश्र, उपेन्द्र कुमार , दीपक श्रीवास्तव,श्रेयांस मिश्र , मोहित कुमार , जावेद अख़्तर, मनीष रजक , शोएब नवाब खान , दिनेश कुमार गुप्ता, अकलिम खान, शाहिद खान, सन्नी कुशवाहा , प्रेम किशोर आदि लोगो ने संबोधित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

36 minutes ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

49 minutes ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

56 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

1 hour ago