मुखबीर की सूचना पर युवती गिरफ्तार

ट्राली बैग से अवैध 750 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को बलिया जीआरपी ने प्लेट फार्म नंबर 2 के पूर्वी छोर से डाउन 05446 वाराणसी -छपरा पैसेंजर ट्रेन से मुखबीर की सूचना पर एक युवती को पकड़ा। जिसके पास मौजूद ट्राली बैग से अवैध 750 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया महिला को संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना नाम व पता मनीता सिंह पुत्री जवाहिर सिंह निवासी नदिहार थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर बताया जबकि दो वांछित लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर बुधवार को जीआरपी बलिया ने ट्रेनों की सघन चेकिंग किया चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर-2 के पूर्वी छोर पर करीब 8.40 बजे पहुँची डाउन वाराणसी- छपरा ट्रेन के इंजन की तरफ से बोगी नम्बर दो में केबिन में बैठी एक नवयुवती के सीट के नीचे रखे मैरुन कलर का ट्राली बैग पकड़ा जिसे युवती द्वारा अपना बताया गया जीआरपी ने चेक किया तो उसमें से 750 अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि अंकित कुमार पाण्डेय व रोशन यादव द्वारा उसे ट्राली बैंग में कारतूस रख कर दिया गया था जिसे वह छपरा स्टेशन के बाहर तक ले जा रही थी इसके बाद जीआरपी ने युवती को गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व 111(3) भारतीय न्याय संहिता थाना जीआरपी बलिया में पंजीकृत किया गया वही अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया गया वही वांछित अभियुक्त अंकित कुमार पाण्डेय पुत्र सुशील कुमार पाण्डेय निवासी बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर एवं रोशन यादव पुत्र रामनरायन सिंह यादव निवासी नसीरपुर कटरिया, थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर के विरुद्ध जीआरपी ने संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी थानाध्यक्ष, माधवेश राय, सतीष कुमार उपाध्याय, इम्तियाज अली, विमल चन्द, अरविन्द मौर्या व महिला आरक्षी सोमी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

किस्मत देगी दस्तक, मेहनत से चमकेगा भाग्य; जानें आज किस राशि पर होगी धनवर्षा!

आज का पंचांग और राशिफल 3 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें प्यार, पैसा,…

56 minutes ago

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाओ, जेएसवाई भुगतान समय से करो: डीएम

आगरा राष्ट्र की परम्परा | सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से…

10 hours ago

बटेश्वर मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

24 नवंबर के स्नान पर रहेगी खास नजर; CCTV से लेकर गोताखोरों तक का इंतजाम…

10 hours ago

56 देशों के बीच ब्रिटेन की ऐतिहासिक जवाबदेही पर बहस, क्षतिपूर्ति बना बड़ा सवाल

राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक अन्याय, क्षतिपूर्ति, कर्ज राहत और जलवायु न्याय पर बहस तेज…

10 hours ago

लोकतंत्र एक ‘नारा’

लोकतंत्र एक ‘नारा’ नहीं, जनता का परम अधिकार हैसत्ता का अहंकार और जनता की ताकत…

10 hours ago

आधी रात से तटीय इलाकों में बढ़ सकता है खतरा! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट जारी

Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…

13 hours ago