छात्रों द्वारा मी मराठी मी मराठी घोषणाएं
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूलों में दीपावली पर्व की छुट्टियां होने वाली हैं। इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुएअनेक विद्यालयों में छमाही परीक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों के लिए अनेक उपक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, साकीनाका के समता विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों ने केंद्र सरकार द्वारा मराठी भाषा अभिजात दर्जा को व्यक्त करने के लिए कंदिल पर मराठी अक्षर लिखे। बता दें कि इस साल की दिवाली छात्रों द्वारा मराठी चारोलियाँ, कविताएँ और शुभकामनाएँ लिखने से रोशन होगी। इस वर्ष विद्यार्थियों ने स्कूल के निदेशक राजेश सुभेदार, ज्योति सुभेदार की संकल्पना से मराठी अक्षरों में कंदीले बनाई। कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने कंदील बनाए। विद्यालय की शिक्षिका स्मिता सुरवसे, छाया उपाध्याय ने बच्चों की अच्छे से तैयारी करायी। इसमें सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया तो वहीं इस मौके पर मी मराठी मी मराठी के नारे भी दिए गए।
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, पूरी धनराशि खाते में…
महराजगंज में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की…
आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया शाहजहांपुर (राष्ट्र की…
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को जिला अस्पताल रेफर बलिया (राष्ट्र की…
लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…
रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…