Categories: कविता

आत्मबल का उपहार

जीवन में कठिनाई जब भी आती है
तो कष्ट देती है, और जब जाती है
तो उस कष्ट से अधिक मूल्यवान
आत्म बल का उपहार दे जाती है।

हमारा सफ़र जूतों से तय नहीं होता,
सफ़र कदम बढ़ाने से तय होता है,
जीवन के सफ़र को यादगार बनायें,
जीवन का जीना भी अर्थपूर्ण बनायें।

जीवन मूल्य समझने में भूल होती है,
प्रभू की माया है, जिसके पैर में जूते
नहीं होते, वह उस इंसान से ज़्यादा
भाग्यवान है जिसके पैर नहीं होते।

जीवन में हमारी सम्पन्नता केवल
धन वैभव से ही नहीं, बल्कि हमारे
अनुशासन, जीवन-मूल्य, व्यवहार
व नज़रिये से भी पहचानी जाती है।

इंसान की ज़िद, क्रोध, ग़लती, लोभ
व अपमान खर्राटों की तरह होते हैं,
जब दूसरा करे तो ख़राब लगते हैं,
खुद करें तो महसूस भी नही होते हैं।

यह सत्य है हम भूल गए धरती पर
दान,दया व धर्म का आदर करना,
ईश्वर ने अपने हाथों इस शरीर की
रचना कर हमको इंसान बनाया ।

इंसानों को खुद की रक्षा व सुरक्षा
हेतु दिये हाथ, पैर, आँख, नाक, मुँह,
पर इंसानी फ़ितरत ऐसी है देखो,
औरों पर ज़्यादा निर्भर हैं हम सब।

अंदर बाहर की कश्मकश कहाँ करने
देती अपनों और परायों का कोई हित,
उलझा रहता है मानव विधि निर्मित
माया जाल में बेख़बर सा होकर नित।

आज ज़रूरत है उत्साहित करने
की और खुद उत्साहित होने की भी,
आदित्य चरैवेति करते रहिए तब तक,
धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, मिले जब तक।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

10 minutes ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

4 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

5 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

5 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

5 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

5 hours ago