तहसील सभागार में वितरित हुआ स्वामित्व कार्ड धरौनी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को पयागपुर तहसील सभागार में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में सौ लोगों को क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने वितरित किया घरौनी कार्ड
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार बिना भेदभाव के गांव व शहर में विकास कराने में जूटी है। गरीब परिवार को सभी प्रकार का लाभ भी पहुंच रही जिसके पास घर नहीं उसे घर मिल रहा जिसके पास दावा कराने का अभाव है उसको ₹500000 तक फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना लागू कर रखा है। स्वामित्व कार्ड वितरण का शुभारंभ होने के पूर्व उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया की पयागपुर तहसील क्षेत्र के साठ गांव का घरौनी बनकर तैयार हो चुका है। जो गांव के मकान स्वामियों को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस गांव में चकबंदी चल रही है। उस गांव का घरौनी अभी तैयार नहीं है। कुशभौवना ,लखाही पतली तारा, सुहेलवा,दुधौली, खुरथुवा, पांच गांव के मकान स्वामियों को घरौनी वितरित की गई। इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार थाना प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे विधानसभा पयागपुर के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी कमलेश तिवारी कपीश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पहडवा प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान भूपेंद्र कुमार वर्मा तथा पंचायत सचिव सजीत कुमार की देखरेख में 120 लोगों को घरौनी वितरित की गई। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार वर्मा लेखपाल अभिनंदन सिंह सहित गांव के तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

54 minutes ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

5 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

6 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

6 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

6 hours ago