चकदेईया में जीडीआर सेंट्रल एकेडमी का उद्घाटन

झंगहा/ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड ब्रह्मपुर में स्थित चकदेईया के जीडीआर सेंट्रल एकेडमी चकदह के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि कमलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए, शिक्षा अति आवश्यक है। शिक्षा से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है,शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्या अमृत के समान है विद्या के बिना संपूर्णता नहीं प्राप्त की जा सकती है। विद्या से ही आत्मा और परमात्मा का मिलन होता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ब्रह्म प्रिया नम्रता कमलिनी ने कहा विद्या से ही परमात्मा को प्राप्त कर सकते हैं और परमात्मा को प्राप्त करना ही सबसे बड़ा ब्रह्म है। गुरुओं का कार्य है कि वह अपने बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलें। इस अवसर पर स्वामी दिव्य सागर महाराज, महंत राम मनोहर दास शास्त्री ने भी अपने विचार व्यक्त किये। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार गुप्ता, योगेंद्र मौर्य कछार क्षेत्र में इस विद्यालय के खुल जाने से प्रसन्नता व्यक्त किया है। कार्यक्रम मे आये अतिथियों, साधु संतों और महात्माओं के प्रति विद्यालय के प्रबंधक अमरेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष झंगहा गौरव राय कन्नौजिया, योगेंद्र मौर्य, प्रधानाध्यापिका अंजू सिंह, अयोध्या और वाराणसी से पधारे साधु संतों, पप्पू मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, मुराली यादव, शिक्षिका सुधा शर्मा, प्रिया सिंह, शिल्पी, सुमिधा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

16 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

16 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

17 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago