गणतंत्र दिवस पर भिवंडी शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
महात्मा गाँधी ब्लड सेंटर, ठाणे, महाराष्ट्र के सहयोग से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर भिवंडी शहर के आर आर भवन में, रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी सेंट्रल की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी सेंट्रल के साथ साथ भिवंडी शहर के तीन और प्रमुख मंडल, ओमकार मित्र मंडल, जय गणेश मित्र मंडल, और ॐ साईं मित्र मंडल का भी पूर्ण रूप से सहयोग रहा।
आपको बता दूं कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब आफ भीवंडी की तरफ से ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में रोटरी क्लब आफ भिवंडी सेंट्रल के अध्यक्ष श्रीनिवास,रमेश वडियाल,के साथ साथ उनके कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी सेंट्रल के प्रेसिडेंट सचिन खंदारे, के नेतृत्त्व में प्रोजेक्ट चेयरमेन एडवोकेट सूर्यशेखर,नीलेश पारेख और राम पाटिल के देख रेख में यह भव्य रक्तदान संपन्न हुआ। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 44 बोतल ब्लड रक्तदान दाताओं के द्वारा दिया गया। सभी रक्त दानदाताओं को ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट के साथ साथ रोटरी फेयरवेल कार्ड दिया गया।
महात्मा गाँधी ब्लड सेंटर, ठाणे की तरफ से मुख्य अर्चना अहिवले, डॉ. हुमरा सिद्दीकी और उनकी पूरी टीम सम्मलित हुयी। जिनका रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी सेंट्रल ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। विशेष सहकार्य के रूप में अधिवक्ता मनोहर उतले एवं डॉ. संजना काठवले का भी सम्मान रोटरी क्लब की तरफ से किया गया। रोटरी क्लब ने परोक्ष अपरोक्ष रूप से अपने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। साथ में इसी तरह से और भी ब्लड डोनेशन शिविर अन्य क्षेत्रों में आयोजित करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago