जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे गांव सुरजूपुर में स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया।बताया जा रहा है कि रात में दुकान की स्वामिनी, महिला ने पूजा स्थल पर दीपक जलाया और घर चली गयीं कि अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई,जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गांव सुरजूपुर निवासी प्रीति देवी की फतेहगंज पूर्वी रोड पर ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक की दुकान है। शनिवार को उसने रोज की तरह दुकान में पूजा पाठ की और रात को पूजा घर में दीपक जला कर रख दिया कि अज्ञात कारणों से दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर सारा सामान खाक हो गया। दुकान से धुआं निकलता देख गांव वालों ने उन्हें सूचना दी।किसी तरह आग पर काबू पाया गया।प्रीति देवी ने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।दुकान ही कमाई का जरिया था।अब रोजी-रोटी की चिंता सता रही है।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…