गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की कोर्ट रूम में हत्या

पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल पत्नी ने जताई थी हत्या की आशंका ।

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा) एससीएसटी कोर्ट रूम में बुधवार दोपहर वकील के भेष में आए हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। मजिस्ट्रेट के सामने ही हमलावर ने कुख्यात अपराधी और माफिया मुख्तार का बेहद करीबी गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा(50) को ढेर कर दिया। दो पुलिसकर्मियों, एक डेढ़ साल की बच्ची व उसकी मां को भी गोली लगी। वकीलों ने दौड़कर हमलावर को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। वारदात से आक्रोशित वकीलों ने प्रदर्शन कर पथराव कर दिया। जिसमें एसीपी चौक का सिर फट गया। कई वाहन भी छतिग्रस्त हो गए। आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब हालात पर काबू पा पाए। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। मोहित अग्रवाल, नीलब्ज़ा चौधरी और प्रवीण कुमार एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट देंगे।

भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आजीवन कारवास की सजा पाने वाला मुजफ्फरनगर के शाहपुर आदमपुर निवासी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा पिछले बीस साल से जेल में बंद था। उस पर दो दर्जन केस दर्ज हैं। वह हत्या व एससीएसटी के एक केस में बुधवार दोपहर पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर लाया गया था। दोपहर करीब 3:50 मिनट पर उसके केस की बारी आई। जैसे ही वह उठकर चला वैसे ही कोर्ट रूम के भीतर वकील के भेष में बैठे हमलावर ने उस पर गोलियां दागनी शुरू दीं। कोर्ट रूम से लेकर पूरे परिसर में भगदड़ मच गया। संजीव वही पर लहूलुहान होकर औंधे मुंह गिर गया। हमलावर ने भागने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद वकीलों ने उसको पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जौनपुर के केराकत का रहने वाला है। उसका नाम विजय यादव है। वकीलों ने उसको जमकर पीटा। तभी सूचना पर कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर समेत आलाधिकारी, पुलिस बल व पीएसी के जवान पहुंचे। संजीवा को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। संजीव पर विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप था लेकिन बाद में वह कोर्ट से बरी हो गया था। कुछ दिन पहले ही संजीव माहेश्वरी की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई थी और सुरक्षा की मांग की थी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सोमवार के अचूक उपाय: शिव कृपा पाने के सरल मंत्र

पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…

5 minutes ago

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

1 hour ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

2 hours ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

2 hours ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

2 hours ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago