साहसी व बहादुर पुलिसकर्मियों को कर्मचारी संगठन ने किया सम्मानित

फाजिलनगर/ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विगत दिनों नगर पंचायत फाजिलनगर के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगने के कारण लाखो का सामान जल कर खाक हो गया था, आग में फसे एक महिला व दो बच्चों को पुलिसकर्मियों ने अपने जान की परवाह किये बगैर तीनो की जान बचाने वाले उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव,हे का0 दीनानाथ यादव,का0 अनान्द गुप्ता, का0 राहुल गुप्ता,संजय सिंह,अरविन्द यादव,विपिन चौहान,सरजीत कुमार,उमाशंकर यादव,अंश कुमार व मुलायम यादव को अदम्य साहस व बहादुरी के लिए उ0 प्र0 संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद जनपद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष प्रभुनन्दन उपाध्याय की अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल में एनएचएम संघ जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार पाण्डेय, संरक्षक चन्द्रशेखर यादव लड्डू, आशुतोष मिश्रा, समाजसेवी संतोष वर्मा,विन्ध्याचल राय व शिवब्रत सिंह ने मिष्ठान ग्रहण करा अंग बस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया ।
उपाध्याय ने कहा कि काजीपुर निवासी आरिफ अंसारी द्वारा भी साहस व मानवता का परिचय देते हुए जान पर खेल कर बच्चों की जान बचा कर खुद अस्पताल में भर्ती है, हम उनके इलाज में भरपूर सहयोग करेंगे व जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते है
फाजिलनगर चौकी प्रभारी सहित पूरे टीम की चहूओर सराहना हो रही है, हम पूरे जनपद के समस्त विभागों के कर्मचारियों के तरफ से स्वागत व अभिनन्दन करते है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

46 minutes ago

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

5 hours ago