मानोदय मे अब पढ़ाई के साथ-साथ खुलेंगे भविष्य के अवसर

सलेमपुर / देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) यह कम्पटीशन का युग है इस युग में सिर्फ डिग्रियों से काम नहीं चलता इसका ध्यान देते हुए, मानोदय विद्यालय भेड़िया, चेरो के अध्यापक अध्यापिकाओं की टीम ने अब विद्यालय में, पढ़ाई के साथ साथ कम्पटीशन बीट करने के लायक बच्चों को पढ़ा लिखा कर बना रहे हैं , उन्हें उस काबिल बना रहे हैं कि वह चाहे जिस क्लास में हो उस क्लास तक के स्टैंडर्ड प्रश्नों को हल कर सकें l
इसी क्रम में मनोदय विद्यालय ने अपने विद्यालय पर एक प्रतियोगी परीक्षा रखी, जिस परीक्षा में एरिया के लगभग सभी विद्यालयों के बच्चों को परीक्षा देने का मौका दिया गया, उस परीक्षा में जो बच्चे अच्छा रैंक लाए उन्हें जीवन में और बढ़िया पढ़ाई करने के लिए, उन्हें एक एक दीवाल घड़ी प्राइस के रूप में दिया गया l
ताकि वह समय देखकर अपने समय का सदुपयोग पढ़ाई में कर सकें lकक्षा 1और 2 की अनुष्का, गुड़िया एवं विनायक
कक्षा 3 और 4 के कुणाल, मनीषा एवं गोविंद कक्षा 5 और 6 के अंजलि, रागिनी एवं सचिन कक्षा 7 और 8 के शैलेश, पंकज एवं प्रवीण कक्षा 9 और 10 के खुशी, अंकिता और जानकी आदि, विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं अपने-अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया है l कायनात ने स्पेशल रैंक हासिल किया है l इन विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक यच०बी० कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य मधुसूदन त्रिवेदी द्वारा दीवाल घड़ी देखकर उन्हें सम्मानित किया गया l
संतोष यादव ने बताया की परीक्षा का दिन विद्यार्थीओ के लिए बड़ा कठिन दिन होता हैं । इन दिनों परीक्षार्थी अपनी समस्त ध्यान अपने पढ़ाई की ओर फोकस कर, अपना सारा ध्यान किताबों में देकर, सम्भावित प्रश्नों को याद करने में लगा देता है।
पंकज कुमार ने बताया की परीक्षा विद्यार्थी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं, लेकिन इससे परीक्षार्थियों को भयभीत नहीं होना चाहिए l
डॉ कर्मवीर चौहान ने बताया की परीक्षार्थियों के रातों की नींद हराम हो जाती है। ना तो विद्यार्थी को भूख लगती है और अगर उस समय कोई रिश्तेदार घर आ जाए तो उनसे न मिलना ही अच्छा लगता है ।
संचालन अमरेंद्र मौर्य ने की उक्त अवसर पर अतुल प्रजापति, कापिंद्र नाथ तिवारी, साधना मिश्रा, कलावती देवी, रीता देवी, प्रियम यादव, पुष्पा गुप्ता, राम अवध कुशवाहा, जशंकर पाठक, हरिश्चंद् खरवार, रवि पटेल, दीपराज कुशवाहा, सचिन तिवारी आदि अनेको लोग मौजूद रहे l

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago