शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर विकासखंड के कस्बा गढ़िया रंगीन स्थित, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के कारण, खाताधारकों को काफी परेशानीओ का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि बैंक कर्मी दिनभर शाखा में बैठकर मनमानी करते हैं।शाखा पर लेन-देन को आने वाले ग्राहकों को बैंक के सामने स्थित जन सेवा केंद्रों पर टरका देते हैं।
लोगो का आरोप है जब कि दलालों के भुगतान बिना रोक-टोक किए जाते हैं। ग्राहकों को खाता खुलवाने से लेकर पासबुक एंट्री तक को कई कई चक्कर लगाने पड़ रहें है।सबसे ज्यादा परेशानी दूर दराज से आई महिलाओं व बुजुर्गों को हो रही है।गांव मलरिया मिर्जापुर के पूर्व प्रधान हरीश सिंह, अमरेड़ी के मुदित मोहन सक्सेना ने बताया, बैंक शाखा में दलालों का बोलबाला है और उन्हें कर्मचारियों का भरपूर संरक्षण प्राप्त है।किसानों के लोन बिना दलाल के पास नहीं होते हैं। अगर कोई किसान बैंक कर्मियों से लोन की बात करता है तो महीनों चक्कर लगाने के बाद भी उसकी फाइल पास नहीं होती है।अन्य छोटे-मोटे कार्यों के लिए भी खाताधारकों को कई कई बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं।उन्होंने उच्च अधिकारियों से बैंक शाखा की गोपनीय जांच करा कर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…
Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…