पहले प्रयास में अंशु के एमसीआई परीक्षा में ऑल इंडिया में 10वां रैंक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र के किशुनदेवपट्टी निवासी अंशु शुक्ला ने एमसीआई 2022 की परीक्षा पहले ही प्रयास में उतीर्ण कर ऑल इंडिया 10वां रैंक हासिल किया हैं। जिससे क्षेत्र सहित समूचा जिला गौरवांवित है।बेटी की इस कामयाबी पर परिजनों को भी फक्र है।अंशु के पिता पूर्व सैनिक अरविंद शुक्ला गोरखपुर फर्टीलाइजर में कार्यरत हैं।माता शीला शुक्ला लखनऊ में रहकर बेटा और बेटी की शिक्षा में मार्गदर्शन देती हैं।अंशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और माता को दिया।अंशु ने बताया कि मेरे लिए सबसे बड़े आइडल मेरे पिता हैं, जिन्होंने सेना में अपनी सेवानिवृत्ति के उपरांत ढलते उम्र में भी शुगर मिल और रेलवे में सेवा दिया।गत वर्ष फर्टीलाइजर के शुरुआत के साथ इनकी पोस्टिंग हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड गोरखपुर फर्टीलाइजर में हो गई।अरविंद खुद पूरे जिला के लिए प्रेरणास्रोत हैं।अंशु ने मेडिकल में एमबीबीएस की अहर्ता को चाइना के बेहुआ मेडिकल कॉलेज से किया और पुनः पहले प्रयास में ही एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया स्क्रीनिंग टेस्ट)परीक्षा पास कर ली। जबकि यह परीक्षा पहले प्रयास में उत्तीर्ण करना अभ्यर्थियों के लिए कठीन होता है।अंशु शुक्ला ने बताया कि दिल्ली एम्स में इंटर्नशिप करने का प्रयास है।अंशु के पिता अरविंद बताते हैं कि, अंशु शुरू से ही होनहार थीं जिसके कारण उसका दाखिला वर्ष 2017 चाइना में करा दिया।बेटी के इस उपलब्धि से हर तरफ से बधाई संदेश से मन भावों से भर जा रहा हैं। इस अवसर पर भाई अमन शुक्ला,अमृता शुक्ला,रजनीकांत शुक्ला, बड़े पापा लल्लन शुक्ला, रूपेश पाण्डेय आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

2 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

2 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

2 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago