Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसशस्त्र सीमा बल के 59 वाहिनीं‌ द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का...

सशस्त्र सीमा बल के 59 वाहिनीं‌ द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नानपारा सशस्त्र सीमा बल 59वीं वाहिनी द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, एवं निःशुल्क दवाइयां बांटी गई। मिहिपुरवा के मुर्तिहा कार्यक्षेत्र में राजकीय हाई स्कूल सलारपुर के परिसर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन 59 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट संदीप प्रसाद के क्रम में किया गया। जिसमें डाक्टर विनोद कुमार राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी मिहीपुरवा द्वारा 41 ग्रामीणों के 124 पशुओं का चिकित्सीय जांच की गई एव निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर के आयोजन से सीमावर्ती गाँव सलारपुर, मुर्तिहा एवं मेडीपुरवा के ग्रामीण लाभान्वित हुए । शिविर आयोजन कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद एवं ग्राम प्रधान एवं पशु चिकित्सीक की सम्पूर्ण टीम सहित अन्य बल कार्मिक एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments