न्यू दीप्लोक हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 227 मरीजों की हुई जांच

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

घूरी बाबा के टोला स्थित न्यू दीपलोक हॉस्पिटल के तत्वाधान में शुक्रवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिविर में कुल 227 मरीजों की निशुल्क जांच, परामर्श तथा दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सुबह से ही डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की टीम सक्रिय रही और मरीजों की समस्याओं का विस्तारपूर्वक परीक्षण किया। शिविर में पहुंचे लोगों को जांच के बाद निःशुल्क दवाएं और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम की निगरानी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी.सी. राय (MBBS, MD) तथा संस्थापक डॉ. रश्मि राय ने स्वयं की। दोनों डॉक्टर पूरे समय शिविर में उपस्थित रहकर मरीजों की जांच और सुविधा सुनिश्चित करते रहे।
डॉ. पी.सी. राय ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। मरीजों की बड़ी संख्या यह दर्शाती है कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। न्यू दीप्लोक हॉस्पिटल आगे भी जनहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। वहीं, संस्थापक डॉ. रश्मि राय ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्याओं को अक्सर नजरअंदाज करना पड़ता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर उनके लिए वरदान साबित होते हैं। हमारी कोशिश है कि नियमित रूप से इस तरह के शिविर आयोजित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। शिविर में जांच कराने आए लोगों ने एक ही स्थान पर जांच, परामर्श और दवा मिलने पर संतोष व्यक्त किया और हॉस्पिटल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। शिविर को सफल बनाने में शिब्बू राय, सुधीर यादव, गुड्डू जी, सुनील ठाकुर, जगनारायण वर्मा सहित महिला कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। न्यू दीप्लोक हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर न सिर्फ ग्रामीणों के लिए उपयोगी रहा, बल्कि सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय कदम भी साबित हुआ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

4 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

7 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

9 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

10 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

10 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

10 hours ago