शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर कस्बे में चल रही श्री राम जानकी रामलीला में शुक्रवार को सीता हरण लीला का मंचन कलाकारों द्वारा दिखाया गया। सीता हरण की लीला देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। रामलीला में कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि रावण की बहन सूर्पणखा भगवान राम और लक्ष्मण के पास वन में पहुंच जाती है वहां सूर्पणखा भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से शादी करने का प्रस्ताव रखती है, लेकिन लक्ष्मण ने अपने धनुष बाण से सूर्पणखा की नाक काट डालते हैं। इसके बाद सूर्पणखा अपने भाई रावण के पास जाती है और वहां एक तपस्वी द्वारा नाक काटे जाने के विषय में अपने भाई को बताती है। कहती है उनके पास एक सुंदर स्त्री भी है। इसको सुन रावण कहता है कि तपस्वी की इतनी हिम्मत जिन्होंने मेरी बहन की नाक को काट डाली।इसके बाद रावण सीता हरण के लिए मामा मारीच पर दबाव डालता है।मारीच सोने के मृग का भेश धारण कर पंचवटी में पहुंच जाता है। माता सीता सोने के मृग को देख कर उसकी ओर आकर्षित हो जाती हैं।भगवान राम से उसे पकड़ कर लाने को कहती है।सीता हरण की लीला को देख दर्शक भाव विभोर हो उठे।
जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…
पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 से अब तक…