स्वयं से करें जेंडर संवेदनशीलता की शुरुआत: प्रो. राजेश गिल

डीडीयूजीयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर केंद्रित 14-दिवसीय बहुविषयक रिफ्रेशर कोर्स संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मदन मोहन मालवीय टीचर ट्रेनिंग सेंटर एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित 14-दिवसीय बहुविषयक रिफ्रेशर कोर्स (पुनश्चर्या पाठ्यक्रम) का समापन समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के समाजशास्त्र विभाग की पूर्व प्रोफेसर एवं बार काउंसलिंग ऑफ पंजाब एवं हरियाणा की सीनियर एडवोकेट प्रो. राजेश गिल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेंडर संवेदनशीलता की शुरुआत व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी। समाज में स्थापित जेंडर भूमिकाओं में बदलाव लाए बिना वास्तविक समानता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जेंडर को केवल स्त्री-पुरुष की सीमित परिधि में देखने के बजाय उसे एक बहुविध अवधारणा के रूप में समझने की आवश्यकता है। विविध लैंगिक पहचानों का सम्मान किए बिना न्यायपूर्ण समाज की कल्पना अधूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि बचपन से ही बच्चों में जेंडर के प्रति संवेदनशील दृष्टि विकसित करना जरूरी है, ताकि वे समानता और सम्मान आधारित समाज का निर्माण कर सकें।
समापन सत्र में एमएमटीटीसी के निदेशक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जेंडर सेंसिटाइजेशन आज की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक और शैक्षणिक जरूरतों में से एक है, जिस पर इस पुनश्चर्या पाठ्यक्रम में लगातार विमर्श हुआ।
कोर्स समन्वयक एवं समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में 14 दिनों में देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों के लगभग 40 व्याख्यान आयोजित हुए। इन व्याख्यानों में जेंडर के सामाजिक, सांस्कृतिक, मनोवैज्ञानिक और नीतिगत आयामों पर गंभीर विमर्श किया गया।
कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. कीर्ति पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि जेंडर-संवेदनशील दृष्टिकोण समाज में समान अधिकार, सम्मानजनक व्यवहार और सहयोगी वातावरण की बुनियाद है।
कार्यक्रम के सह-समन्वयक डॉ. मनीष पांडेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों और शोधार्थियों की ज़िम्मेदारी है कि वे कक्षा, शोध और नीति-निर्माण के प्रत्येक स्तर पर इस विमर्श को आगे बढ़ाएं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. तूलिका सिन्हा ने किया। डॉ. जूही देशमुख और डॉ. शगुफ्ता अफरोज ने प्रतिभागियों की ओर से अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में प्रो. संगीता पांडेय, प्रो. सुभी धुसिया, प्रो. अंजू, डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रकाश प्रियदर्शी, डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह सहित विभिन्न राज्यों के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

7 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

7 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

7 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

8 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

8 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

8 hours ago