कोतवाल ने चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

आजमगढ़ (राष्ट् की परम्परा)
फूलपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से आम जनता को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से, स्थानीय कस्बे में रोडवेज के पास लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ ही उन्हें संकल्प दिलाया।
कोतवाल ने बताया कि टू व्हीलर चलाने वाले को हेलमेट, साइड शीशा, इंडिकेटर का प्रयोग करना चाहिए, जिससे आप सुरक्षित रहें। आगे उन्होंने कहा कि आप बेशक कुशल चालक हों लेकिन आपको पीछे या आगे या फिर साइड से अन्य चालक, आपको यदि ठोकर मार दे तो आपको घातक चोट लगने से आपकी जान भी जा सकती है, तो उस हालत मे आपकी कुशलता किस काम की, यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए होते हैं। चलते समय मोबाइल पर बात करना अक्सर खतरनाक साबित होता है, एक मिनट रुककर बात कर लें फिर गंतव्य के लिए बढ़ें। उन्होंने कहा कि चारपहिया वाहन चालकों व अगली सीट पर यात्रा करने वाले को सीटबेल्ट अवश्य प्रयोग करना चाहिए। आप अपने परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं, यह आपके साथ आपका परिवार जानता है आप खुद सुरक्षित रहें जिससे आपका परिवार खुशहाल रहे। गलत तरीके से वाहन के संचालन पर चालान काटना सरकारी खजाना भरने के लिए नहीं, बल्कि आपको सही मार्ग दिखलाने के लिए काटा जाता है। कुछ लोग विदेशों में रहकर वहां के नियम की कठोरता बताते हैं। यहां आकर वही नियम भूल जाते हैं। अपने जीवन का मूल्य समझें और सुरक्षित जीवन जीएं। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

1 hour ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

3 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

3 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

4 hours ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

6 hours ago