कार-बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत

एक ही बाइक पर सवार थे चारों, चालक मौके से फरार

बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली टोला के पास गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ, चारों दोस्त एक ही बाइक से अपने घर जा रहें थे कि गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ग्रैंड विटारा कार ने हाइवे पर उन्हें टक्कर मार दी।

एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे चारों

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में सुनील कुमार, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। चारों दोस्त एक अपाची मोटरसाइकिल से फोरलेन से अपने घर की तरफ जा रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद लोग घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रदुम्न, सुनील और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। राहुल को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि राहुल की एक जून को सगाई होनी थी। इसके अलावा मृतक सुनील की दो बेटियां हैं। अरविंद एक सप्ताह पहले ही बैंकॉक से लौटा था।

सगाई की तैयारियों के बीच घर पहुंचा शव

बता दें कि राहुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। राहुल की 1 जून को सगाई तय थी और कुछ दिनों में उसकी शादी होनी थी। इस घटना की खबर से घर में कोहराम मच गया है। उधर कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

57 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

2 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

20 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

20 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 hours ago