लोक कल्याण हेतु चल रहा नौ दिवसीय महायज्ञ
बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा क्षेत्र स्थित सुंदरपुर में त्यागी बाबा गौ सेवा संस्थान के तत्वाधान में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ और सतचंडी महायज्ञ का आयोजन चल रहा है।महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार शाम को प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचकर अमृत कथा का श्रवण किया। श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचक पूज्या दीप्ती श्री जी ने अमृत कथा का रसपान कराया।इस भीषण गर्मी के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया। कथावाचक पूज्या दीप्ति श्री जी ने अमृतकथा का रसपान कराते हुए कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है ,और अधर्म बढ़ता है।तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान मनुज रूप मे आकार गौ, संत, ब्राह्मण ओर भक्तों पर कृपा करते हैं।यज्ञ समिति के अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी एवं सह संचालक आचार्य राजेश कुमार मिश्रा की देखरेख में यह लोककल्याण हेतु महायज्ञ चल रहा है। कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे कलाकारों द्वारा बांके बिहारी रासलीला एवं रामलीला का मंचन किया जा रहा है।इस दौरान युगूल किशोर तिवारी,विनोद सिंह कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही, जिपंस सुजीत प्रताप सिंह,चेयरमैन क्रांति सिंह,विवेक राय,कन्हैया यादव,सरोज मिश्र,कुंवर राय,रामायण साहनी, अनिल प्रसाद,प्रेमचंद्र कुशवाहा,दिनेश शर्मा, दीपक मिश्रा,रवीश तिवारी,जितेंद्र यादव, राजकुमार कुशवाहा,व्यास ठाकुर,शंभू मिश्रा,आलोक राय,सुरेंद्र यादव,विजय दास कुशवाहा,धर्मेन्द्र कुशवाहा समेत क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…