योग, खेल और कला से बच्चों ने समर कैंप को बनाया रोमांचित

बेसिक शिक्षा में हुए व्यापक बदलाव: बृजराज सिंह यादव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समर कैंप में शनिवार को एस्पिरेशनल ब्लॉक गौरीबाजार के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी बृजराज सिंह यादव शामिल हुए। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसोतिमा में चल रहे समर कैंप में योग, खेल और मिट्टी से लेकर कागज पर उकेरी गई कलाकृतियों को देख उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्रों ने योग प्रदर्शनी से लोगों को रोमांचित कर दिया।
समरकैंप की शुरुआत राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बृजराज सिंह यादव, पीडी अनिल कुमार और बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। समरकैंप के शुरुआत में छात्रों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। जिसकी लोगों ने सराहना की। कक्षाओं में मिट्टी कला की मनोहारी प्रस्तुति ने मन मोह लिया। कागज पर विभिन्न प्रकार के उकेरी गई कलाकृतियों के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। खेल मैदान पर अधिकारियों ने छात्रों ने क्रिकेट का लुत्फ उठाया। छात्राओं ने अतिथियों को हाथों पर मेंहदी रखा कर दिखाया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक पैमाने पर सुधार हुआ है। भौतिक संसाधनों की उपलब्धता के साथ शिक्षा की गुणवत्ता का असर धरातल पर दिख रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेसिक स्कूलों से निकले छात्रों की दमदार उपस्थिति प्रमाणित कर रहा है। उन्होंने छात्रों के द्वारा प्रस्तुत खेल और मंचन की सराहना की।
इस अवसर पर बीईओ विनयशील मिश्र, डीसी ज्ञानेन्द्र सिंह, अंकित मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, भीम प्रजापति, रामबहादुर सिंह, संजय सिंह, वंदना सिंह, नसीब अली आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…

8 hours ago

समाधान दिवस में 130 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

8 hours ago

मऊ की जनता त्रस्त, विधायक अदालती मुकदमों में व्यस्त: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी से पूछे सात सवाल

30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…

8 hours ago

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी, गोरखपुर के 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…

8 hours ago

मानसिक मंदित आश्रय गृह के बच्चों संग पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और मोमबत्तियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…

9 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…

9 hours ago