आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
थाना प्रभारी फूलपुर गजानंद चौबे ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर माहुल रेलवे क्रासिंग की तरफ बड़ी की कैफ़ी आज़मी पार्क के दाहिने दीवाल की आड़ में गैस सिलेंडर पर बैठे चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों में शहबाज पुत्र अनीस निवासी गौसपुर माहुल थाना अहिरौला, विजय प्रताप तिवारी पुत्र बृजराज निवासी शनिचर बाजार फूलपुर, रवि कुमार गुप्ता पुत्र रामनाथ ग्राम शेख अशरफपुर थाना खुटहन जौनपुर, मो अख्तर पुत्र मंसूर निवासी चूड़ीहारा मुहल्ल्ला थाना सरायमीर शामिल हैं। इन चारों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया।
इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल वर्मा ने बताया कि 16 सितंबर की रात झकहा गांव स्थित गैस गोदाम से 37 गैस सिलेंडर चोरी हो गया था। अनामिका पुत्री कंसराज ग्राम शाहपुर अंबारी द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को 22 गैस सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने नगर के कई व्यापारियों को गैस सिलेण्डर को बेचा था जिनको पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया और बाद में छोड़ दिया। सीओ फूलपुर ने बताया जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई, जो संदिग्ध थे वे पुलिस हिरासत में हैं और अन्य को छोड़ दिया गया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…