अनंत महाप्रभु योगिराज के 247 वी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मां सरयू के पावन धरा पर बसा हुआ योगीराज अनंत महाप्रभु की तपोस्थली। जहां से योगिराज अनंत महाप्रभु के तप साधना की प्रसिद्धि चारों तरफ फैल चुकी थी, महाप्रभु के रोम रोम से ओम का प्रणव नाद होता था। योगीराज अनंत महाप्रभु के प्रिय शिष्य एवं पूर्वांचल के गांधी राघव दास महाराज जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र की सेवा, सामाजिक सेवा, आध्यात्मिक चिंतन के प्रति समर्पित कर दिया था । आश्रम के तीसरे पीठाधीश्वर ब्रह्मचारी सत्यव्रत महाराज सनातन धर्म के प्रति सजग एवं समर्पित थे, और योगराज अनंत महाप्रभु की जयंती महोत्सव का आयोजन करते रहे। आश्रम के चौथे पीठाधीश्वर राजाराम शरण महाराज एवं पांचवें पीठाधीश्वर चंद्र देव शरण महाराज आश्रम की परंपरागत व्यवस्थाओ का निर्वहन करते हुए अपने जीवन को आश्रम व समाज के प्रति समर्पित कर दिए। योगीराज अनंत महाप्रभु के इस जयंती महोत्सव में देवरहा बाबा, करपात्री महाराज, पौहारी महाराज, बिंदु महाराज, महंत अवैद्यनाथ , पुरी के शंकराचार्य निरंजन देव तीर्थ,नृत्य गोपाल दास महाराज, छोटी छावनी अयोध्या लक्ष्मण किलाधीश सीताराम शरण महाराज, नारायण महाराज, जैसे संतों ने अनंत महाप्रभु जयंती महोत्सव में उपस्थित होकर, पीठ का सम्मान बढ़ाया और योगीराज का दर्शन किया इन सभी के बीच आश्रम के प्रति समर्पित शिक्षण संस्थानों के विकास को लेकर निरंतर गतिशील रहने वाले राज नारायण पाठक पर संतों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहा ऐसे पीठ पर वर्तमान पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज के देखरेख में27,28,29, सितंबर को योगीराज अनंत महाप्रभु की 247 की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago