Sunday, June 21, 2026
Homeमहाराष्ट्रबिहार राज्य का मनाया गया स्थापना दिवस

बिहार राज्य का मनाया गया स्थापना दिवस

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत भिवंडी के भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी की अध्यक्षता में, बिहार राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर बिहार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विशाल भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज झा, उत्तर भारतीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, जिला प्रसिद्धि प्रमुख पी डी यादव, जिला उपाध्यक्ष जियालाल गुप्ता, जिला सचिव मनोज ठाकुर, बालमुकुंद शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू चौघुले समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही बिहार प्रवासियों को करोना काल के दौरान सहयोग करने पर सामाजिक व सांस्कृतिक कार्य करने वाली संस्थाओं व नागरिकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा व मुकेश झा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments