पती सहित दो लोग घायल
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा) जहानागंज क्षेत्र के बड़ौदा खुर्द गांव में आबादी की जमीन में, टीनशेड रखने को लेकर हुए विवाद में पूर्व महिला प्रधान की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई । मारपीट मे महिला के पति सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, पति ने छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
बड़ौदा खुर्द गांव निवासी कौशिल्या देवी (46) पत्नी राजेश 2010 से 2015 तक गांव की प्रधान थीं। पट्टीदार राजकुमार उनकी जमीन को लेकर विवाद है, जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में लंबित है। कौशिल्या देवी पक्ष के लोग आबादी की जमीन में टिनशेड रख रहे थे, जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया, गालीगलौज के साथ ही दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल आए और मारपीट होने लगी। दूसरे के पक्ष के हमले में कौशिल्या देवी, उनके पति राजेश व देवरानी घायल हो गईं। घटना के चलते गांव में अफरातफरी मच गई। परिजन तीनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने कौशिल्या को मृत घोषित कर दिया। उनके तीन बेटे हैं। पूर्व प्रधान की मौत के बाद कोहराम मचा है। घटना के बाद से हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पति राजेश ने दूसरे पक्ष के राजकुमार, दीपक सहित छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…