सपा के पूर्व विधायक की 237 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

भू माफियाओं मे मचा हड़कम्प

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा)
कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने की साजिश में, जिला जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। जिला जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की 237 करोड़ की सम्पत्ति मंगलवार को जिला प्रशासन ने कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर के मामले में की गई। पुलिस की मौजूदगी में उनकी शिवाजी नगर स्थित आलीशान कोठी, झांसी ओरछा तिगेला के समीप मून सिटी समेत खाली जमीन/प्लॉट व गाड़ियां जब्त की गई हैं। सपा नेताओं ने कुर्की कार्रवाई की निंदा कर इसे उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बताया। गौरतलब है कि नौ दिन पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव पूर्व विधायक से मिलने जेल गए थे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर राजस्व विभाग के अफसरों ने सुबह भारी पुलिस के साथ शिवाजी नगर स्थित, पूर्व विधायक के आलीशान आवास को कुर्क कर लिया। इसके अलावा ओरछा-तिगेला स्थित मून सिटी, पैतृक गांव बुढ़ावली और भगवंतपुरा में कई प्लॉट व लग्जरी गाड़ियों समेत करीब 237 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की गई है। इस कार्रवाई का पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव के अलावा कई नेताओं ने निंदा करते हुए इसे, उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बताई। पूर्व विधायक की पत्नी मीरा यादव ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उन्हे कुर्की का नोटिस दिया गया था। प्रशासन ने उनका विधायक पेंशन अकाउंट तक सीज कर दिया है। लग्जरी गाड़ी से चलने वाली पूर्व विधायक को गाड़ी तक नहीं? दीपनारायण की पत्नी मीरा यादव भी पूर्व विधायक हैं, मीरा ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले ही आवास खाली करने का नोटिस दिया था, प्रशासन व पुलिस अफसरों ने आवास पहुंचते ही खाली करने को कहा, जब वह घर से जाने के लिए गाड़ी पर बैठने लगीं तो प्रशासन ने गाड़ी भी छीन ली और कहा कि टैक्सी से जाओ। मीरा ने कहा कि प्रशासन ने उनकी विधायक पेंशन तक सीज कर दी है। सपा मुखिया जिला जेल में करने आए थे मुलाकात? सपा मुखिया अखिलेश यादव 26 दिसम्बर को जिला जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण यादव से मुलाकात करने आए थे। सपा अध्यक्ष शिवाजी नगर स्थित पूर्व विधायक के आलीशान आवास भी गए थे, जिसमें आज प्रशासन का ताला लग गया। दीपनारायण यादव पर आय से अधिक सम्पत्ति, समेत कई मामले पहले से चल रहे हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद संपत्ति कुर्क करने को लेकर तीन दिन पहले ही प्रशासन ने नोटिस जारी किया था।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

35 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago