राम गंगा में बरसात का पानी आने से दो बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव जगत पिपरथना में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। राम गंगा की धार से हुए गड्ढे में भरे बरसात के पानी में डूब कर चचेरे भाई बहन की मौत हो गई। करीब 3 बजे उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चों के शवों को पानी में उतराते हुए देखा, तो परिजनों को जानकारी दी।बच्चों के शवों को देखकर परिजनों सहित गांव वालों का हाल बेहाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार अपराहन 3 बजे जगत पिपरथना के राजपाल का बेटा अजीत उम्र 10 वर्ष,कृपाल की बेटी पुष्पा उम्र 12 वर्ष रामगंगा नदी की तेज धार से हुए गड्ढे में भरे बरसात के पानी में नहाने के लिए गए, पानी गहरा होने के कारण दोनों बच्चों की गड्ढे में डूब कर दर्दनाक मौत हो गयी।इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतका पुष्पा के माता-पिता की पहले ही मृत हो चुकी है।उसका एक भाई है। दोनों बच्चों की अचानक हुई मौत से परिजनों का हाल बेहाल हो गया हैं।सूचना पर पहुंची गढ़िया रंगीन पुलिस नें परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।परिजनों ने बच्चों के शवों का पीएम कराने से इंकार कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

2 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

2 hours ago

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती से लेकर साईं बाबा की पुण्यतिथि तक, जानिए आज का इतिहास

15 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म…

2 hours ago

गुरुवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और आज के उपाय

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: सौभाग्य योग में किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें…

3 hours ago

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

11 hours ago