Categories: Uncategorized

खाद्य विभाग टीम ने 65 हजार कीमत की बेसन को किया चीज

मण्डलीय और स्थानीय टीम की संयुक्त कार्रवाई

14 किलो बेसन कराया नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के मंडलीय व बलिया टीम ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान में 41 बोरी बेसन जिसका मूल्य लगभग पैसठ हजार छःसौ रूपये है को सीज कर दिया टीम ने 14 किलो खोया जो मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त था को पकड़ा जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया इसके अलावा टीम ने खोया बूंदी बेसन व चना के नव नमूने लिये
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व को लेकर मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मु० साकिब व सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व संयुक्त टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया जिसमें खोया मण्डी बलिया से खोया के चार बूंदी के दो नमूनें संग्रहित किये गये इसी दौरान संयुक्त टीम ने लगभग 14 कि०ग्रा० खोया पकड़ा जो मानव उपभोग हेतु अनुपयूक्त था जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया टीम ने बालेश्वर घाट रोड वैभव गुप्ता की चक्की से बेसन एवं बेसन में प्रयुक्त चना की दाल की जांच की बेसन में मिलावट व रंग के प्रयोग की संभावना को देखते हुए 41 बोरी बेसन जिसका मूल्य लगभग पैसठ हजार छःसौ रूपये है को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता के अभिरक्षा में रखा गया यहाँ से बेसन बेसन में प्रयुक्त चना के दाल तथा बेसन मे प्रयोग हेतु अपमिश्रक सहित तीन नमूने लिये टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, अखिलेश कुमार मौर्या, सतीश कुमार सिह ओम प्रकाश यादव धर्मराज शुक्ला राकेश कुमार मौजूद रहे

rkpshomnath

Recent Posts

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

3 minutes ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

9 minutes ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

52 minutes ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

1 hour ago

प्रकृति-आधारित समाधानों से छोटी नदियों के पुनरुद्धार पर मंथन, बीबीएयू में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और नदी प्रवाह बनाए रखने के वैज्ञानिक उपायों पर विशेषज्ञों ने…

1 hour ago