Categories: Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय बौनापन दिवस के अवसर पर सर्व सेवा संस्थान नवरतनपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

अंतरराष्ट्रीय बौनापन दिवस के
अवसर पर प्रवन्धक परमानन्द ने बताया कि इस दिवस की स्थापना 2012 में लिटिल पीपल ऑफ़ अमेरिका (LPA) द्वारा की गई थी जिसका उद्देश्य बौनेपन के बारे में जागरूकता बढ़ाना था इसे अभिनेता बिली बार्टी की याद में मनाया जाता है जिनका जन्म 25 अक्टूबर को हुआ था संस्थान द्वारा बौनापन दिवस मनाने का उद्देश्य कोथ ग्राम के आस-पास के लोगों को बौनापन के बारे में जागरूक करना है
इस अवसर पर सिंधराज ने बताया कि बौनेपन की विशेषता यह है कि सिर और धड़ की तुलना में हाथ और पैर छोटे होना है। बड़ा सिर, कमजोर मांसपेशी स्लीप एपनिया और स्पाइनल स्टेनोसिस भी कभी-कभी मौजूद होते है बौनेपन से पीड़ित पुरुषों की औसत ऊंचाई 4 फीट, 4 इंच है। बौनेपन से पीड़ित महिलाओं की औसत ऊंचाई 4 फीट, 1 इंच है. बौनेपन से पीड़ित अधिकांश लोगों की अंतिम ऊंचाई 4 फीट 10 इंच या उससे कम होती है यह बौनापन मुख्यतः दो प्रकार का होता है- आनुपातिक बौनापन- जब सिर, धड़ और अंग सभी एक दूसरे के अनुपात में होते है, लेकिन औसत आकार के व्यक्ति की तुलना में बहुत छोटे होते हैं, तो इस स्थिति को आनुपातिक बौनापन कहा जाता है. इस प्रकार का बौनापन अक्सर हार्माेन की कमी का परिणाम होता है अनुपातहीन बौनापन यह बौनेपन का सबसे आम प्रकार है जैसा कि नाम से पता चलता है इसकी विशेषता यह है कि इसमें शरीर के अंग एक दूसरे से अनुपातहीन होते है।
इस अवसर पर सुनिल कुमार प्रजापति, नागेन्द्र यादव, पवन, अरविन्द्र, प्रिंस एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

38 minutes ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

48 minutes ago

प्रकृति-आधारित समाधानों से छोटी नदियों के पुनरुद्धार पर मंथन, बीबीएयू में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और नदी प्रवाह बनाए रखने के वैज्ञानिक उपायों पर विशेषज्ञों ने…

59 minutes ago

बीबीएयू में प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत की छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू, 600 विद्यार्थियों ने किया अवलोकन

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 25 नवंबर तक गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में प्रदर्शनी, संरक्षित…

1 hour ago

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

8 hours ago